अमेठी
अमेठी में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में बनी रेलवे स्टेशन के पास गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक, पल्सर और अपाचे बाइक के बीच टक्कर हुई। हादसे में रायबरेली निवासी रोहित रावत (18) और अंकित रावत (22) की मौत हो गई। वहीं, अमेठी के विशुनदासपुर निवासी शुभम कुमार पासी (22) ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने सहित अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन 2
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5



