उत्तर प्रदेशलखनऊ
Trending
लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे पर ट्रैफिक बूथ में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला बूथ, इलाके में मचा हड़कंप।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बूथ से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रैफिक बूथ के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने से चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल ट्रैफिक बूथ में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




