बांदा में रिश्तों का कत्ल! संपत्ति के लालच में बुजुर्ग की हत्या, पेन से किए कई वार; भतीजा गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बांदा, उत्तर प्रदेश। संपत्ति के लालच में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बांदा के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके ही भतीजे को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संपत्ति के लालच में आरोपी ने कथित तौर पर बुजुर्ग की जान ले ली।
बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान पहले बुजुर्ग का गला दबाया गया और फिर पेन से उनके शरीर पर वार किए गए। घटना के बाद जब बुजुर्ग का शव मिला तो उनके गले पर चोट के निशान पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
यह सनसनीखेज मामला बांदा के कोतवाली नगर क्षेत्र के कालूकुआं का है। संपत्ति के लालच में अपनों पर ही जानलेवा हमला करने की इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।




