अमेठी
आई0टी0आई0 गौरीगंज में आयोजित रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में चयनित हुए 27 अभ्यर्थी
रिपोर्ट -समित अवस्थी
अमेठी- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि जनपद में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज में रोजगार/अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 67 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उक्त मेले में हीरो कम्पनी अलवर राजस्थान के एच0आर0 शिव कुमार द्वारा उपस्थित अभ्यार्थियों का साक्षात्कार किया गया तथा साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरान्त 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान उक्त आयोजित रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार, अप्रेन्टिसशिप प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, सहायक अप्रेन्टिसशिप प्रभारी भारत भूषण मिश्रा व दिवाकर मिश्र उपस्थित रहे।


