Advertisement
उत्तर प्रदेशकानपुर
Trending

कानपुर में तेंदुए का खूनी आतंक! करण खेड़ा गांव में मचा हड़कंप, 11 लोगों पर हमला कर किया घायल।

आबादी में तेंदुए की दस्तक से दहशत में ग्रामीण, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे लोग, गांव में मचा अफरा-तफरी का माहौल।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

कानपुर। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के करण खेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव में घुसे तेंदुए ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। तेंदुए के हमले में 11 लोग घायल हो गए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने से पूरे गांव में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि तेंदुए की मौजूदगी के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते गांव में चीख-पुकार और भय का माहौल बन गया। तेंदुए के हमले में घायल हुए 11 लोगों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों को डर सता रहा है कि कहीं तेंदुआ दोबारा आबादी के बीच पहुंचकर किसी और पर हमला न कर दे। फिलहाल करण खेड़ा गांव में तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आबादी के बीच घूम रहे तेंदुए को कब पकड़ा जाएगा और ग्रामीणों को इस खौफ से कब निजात मिलेगी?

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button