Advertisement
उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

रायबरेली में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल से मचा हड़कंप, 2 मिनट तक गूंजा हवाई हमले का सायरन, कई इलाकों में छाया अंधेरा।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

रायबरेली। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और किसी भी संभावित खतरे के दौरान प्रशासन की तैयारियों को परखने के लिए रायबरेली में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी के संकेत के रूप में करीब दो मिनट तक सायरन बजाया गया। सायरन की आवाज गूंजते ही जिले के कई इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की तत्परता एवं आपसी समन्वय का परीक्षण करना था। अभ्यास के दौरान लोगों को ब्लैक आउट की स्थिति से जुड़े सुरक्षा उपायों और आपातकालीन व्यवस्थाओं का संदेश दिया गया।

मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद रहीं। सभी संबंधित विभागों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया।

प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभ्यास के जरिए यह परखा गया कि किसी अप्रिय स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य कितनी तेजी और प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकते हैं। ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button