Advertisement
अपराधअब तकअभी तकउत्तर प्रदेशलखनऊ
Trending

लखनऊ में खाकी की आड़ में लूट का सनसनीखेज खेल! सोना कारोबारी को पुलिसकर्मी बनकर लूटा, वर्दीधारी समेत 5 गिरफ्तार।

सबसे बड़ा सवाल—जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम आदमी किस पर भरोसा करे?

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (संपादक)

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में खाकी की आड़ लेकर सोना कारोबारी को लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जौनपुर से दिल्ली जा रहे सोना कारोबारी को पुलिसकर्मी बनकर बदमाशों ने अपना निशाना बनाया और दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में बस रुकवाकर लाखों के सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। लेकिन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने लूट की इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया। मामले में लखनऊ में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोना कारोबारी जौनपुर से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के खुर्दही बाजार में आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बस रुकवाई और कारोबारी को जबरन नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी कारोबारी के पास मौजूद सोने के आभूषण, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस, सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 844 ग्राम सोने के आभूषण और सोने के टुकड़े, 1 लाख 82 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ में तैनात एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वहीं जौनपुर में तैनात पुलिसकर्मी विनय शंकर समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी बताई जा रही है।

फिलहाल सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इस खुलासे के बाद खाकी की आड़ में अपराध करने वाले आरोपियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button