लखनऊ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 56 निरीक्षकों का तबादला, विधानसभा चुनाव से पहले डीजीपी मुख्यालय का बड़ा फैसला।
तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके निरीक्षकों को लखनऊ से किया गया स्थानांतरित, डीजीपी मुख्यालय से जारी हुआ आदेश, अब थानों में नई तैनाती का इंतजार।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (संपादक)
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में 56 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।
जानकारी के मुताबिक, जिन निरीक्षकों ने लखनऊ में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया था, उन्हें राजधानी से दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
56 निरीक्षकों के स्थानांतरण के बाद अब राजधानी के विभिन्न थानों और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस महकमे की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि किन निरीक्षकों को कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ पुलिस में हुए इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।




