Advertisement
अमेठी

जनपद अमेठी के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया

रिपोर्ट -समित अवस्थी
अमेठी- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम मेें आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को जनपद अमेठी के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जा रहा है। इस क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान द्वारा मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर के बूथ संख्या 318 व 319 का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने फार्म 6 भरने आई छात्राओं से वार्ता की और बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक भरे गए फार्मों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज जनपद अमेठी की चारों विधानसभाओं के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा आलेख्य मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जा रही है, उनके पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म 6, 7, 8 उपलब्ध है इसके साथ ही उनके पास एएसडी लिस्ट व जिनकी अब तक मैपिंग नहीं हो सकी उनकी भी लिस्ट उपलब्ध है। उद्देश्य यह है कि जहां एसआईआर अभियान के द्वारा वोटर लिस्ट को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं वह लोग जो किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल होने से रह गए हैं या एएसडी लिस्ट में किसी तरह से उनका नाम आ गया है और वह पात्र है और ऐसे नए वोटर जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उन सभी को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इस कार्य की निगरानी करने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बूथों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button