Advertisement
रायबरेली

मंदिर से घण्टे चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 07 सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार ।

अभियुक्तगण के कब्जे से कुल वजन 03 क्विण्टल 13 किलो के घण्टे बरामद।

रिपोर्ट-रविंद्र कुमार शुक्ला

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 6/7 जनवरी 2026 की रात्रि को थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शंकरपुर में स्थित दुर्गा देवी मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए थे। जिस संबंध में मंदिर के पुजारी शिवबहादुर बाजपेयी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा-303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ श्री गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 11/12.01.2026 की रात्रि को थाना जगतपुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शारदा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर सामने से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, परन्तु कार सवार व्यक्तियों द्वारा वाहन नहीं रोका गया जब पुलिस टीम द्वारा उन्हे घेर लिया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त 1. गोविन्द सिंह उर्फ आकाश पुत्र स्व० अर्जुन सिंह उर्फ करण सिंह निवासी बड़पुरा थाना फूफ जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश के बाएं पैर में गोली लग गयी तथा अन्य अभियुक्तो 2. मौनू भदौरिया पुत्र इन्दल सिंह निवासी उदितपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद भिण्ड मध्य प्रदेश 3. आबिद पुत्र स्व० जाफर निवासी उर्दू मोहल्ला थाना कोतवाली जनपद इटावा 4. आनन्द कुमार गिरी पुत्र स्व० बजरंगी निवासी गोसाई खेड़ा थाना सरेनी जनपद रायबरेली 5. बब्बू सिंह उर्फ शिवबक्श सिंह पुत्र गयाबक्श सिंह निवासी मान्धातापुर नेवादा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा घायल अभियुक्त गोविन्द उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो की निशानदेही पर उनके साथी 6. सुनील कुमार पोरवाल पत्र स्व० राजेन्द्र पोरवाल निवासी सन्तेश्वर थाना कोतवाली नगर जनपद औरैया 7. सुमन पत्नी नवल निवासी सूर्यानगर घाटमपुर थाना सूर्यानगर जनपद कानपुर देहात को थाना क्षेत्र के ऊंचाहार बरगदहा सड़क पर बने मंदिर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जगतपुर पर मु0अ0सं0 09/2025 धारा-109(1) बीएनएस 3/25/27 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अपराध करने का तरीका- यह गैंग घूमफिरकर मंदिरों की रैकी/ गूगल मैप के माध्यम से बड़े मंदिरो को सर्च करते हैं तथा मंदिर का फोटो उसी माध्यम से देखकर अनुमान लगा लेते हैं कि मंदिर परिसर में घण्टे बंधे हुए हैं या नही तत्पश्चात इनका गैंग सम्बन्धित मंदिर की और पहुंचकर देख भाल कर लेते हैं जिसमें चारपहिया वाहन कार का प्रयोग करते हैं रात्रि में किसी को संदेह न हो इसलिए महिला को गाड़ी की अगली सीट पर बैठा कर रखते हैं तथा रात्रि में जो भी घण्टा चोरी करते हैं उसको सुबह सूर्योदय से पहले औरैया के ठठेरी बाजार में ले जाकर तोल कर बिक्री कर अपने अपने गंतव्य को चले जाते हैं। पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि दिनांक 2/3 जनवरी 2026 की रात्रि को उन्नाव में बक्सर घाट स्थित चंद्रिका मंदिर से दान पात्र व जेवरात चोरी किया था जिस संबंध में जनपद उन्नाव के थाना बारासगवर पर मु0अ0सं0-02/2026 धारा 331(4)/305(d)/298 बीएनएस अभियोग पंजीकृत है तथा थाना ऊंचाहार क्षेत्र अंतर्गत गौरीशंकर मंदिर से पीतल के घंटे चोरी किए थे जिस संबंध में थाना ऊंचाहार पर मु0अ0सं0 05/2026 धारा 303(2) बीएंनएस पंजीकृत है तथा दिनांक 6/7 जनवरी 2026 की रात्रि को थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित दुर्गा माता मंदिर से पीतल के घंटी चोरी किए थे जिस संबंध में थाना जगतपुर पर मु0अ0सं0 04/2026 धारा 303(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत है। आज हम लोग उक्त माल को बेचने जा रहे थे कि तभी आप लोगो ने हमें पकड़ लिया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button