अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) साहिबगंज नगर इकाई के द्वारा 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

रिपोर्ट-उज्जवल कुमार
इसके उपरांत शहर के राज कोचिंग सेंटर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत छात्रा सह प्रमुख निधि सिंह और नगर उपाध्यक्ष रविकांत जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अविनाश साह ने की। इस अवसर पर प्रांत छात्रा प्रमुख निधि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 12 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला दिन है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। वहीं नगर उपाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करना है। स्वामी विवेकानंद का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षित और संगठित युवा ही राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अविनाश साह ने कहा कि अभाविप सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती रही है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जैसे आयोजन युवाओं के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।” सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में साहिबगंज नगर के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – प्रियंका कुमारी,द्वितीय स्थान – बबली कुमारी,तृतीय स्थान – अमित कुमारने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इन्द्रोजीत साह, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन कुमार, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, लक्ष्मी, प्रिया, माही, नीरज, आदित, ऋषव, राजा सहित अनेक अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कीकार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना एवं उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजन को विद्यार्थियों एवं नगरवासियों से सराहना मिली।



