उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
बाराबंकी में PET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट! ASP दक्षिणी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आगामी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बाराबंकी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गोष्ठी में परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रखने और ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।
PET परीक्षा को लेकर बाराबंकी पुलिस की सख्ती, निष्पक्ष परीक्षा और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस।
विज्ञापन




