Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा पर हमला बर्दाश्त नहीं — जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी का कड़ा विरोध

रिपोर्ट -समित अवस्थी
बाराबंकी /जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी ने अधिवक्ता समाज के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े दो अत्यंत गंभीर प्रकरणों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। एक ओर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्याय कक्ष संख्या-49 में दिनांक 27.10.2026 को अधिवक्ता के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी ओर कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वर्गीय गयादीन अहिरवार जी की अपहरण कर निर्मम हत्या ने संपूर्ण अधिवक्ता समाज को झकझोर कर रख दिया है।

उच्च न्यायालय में घटित घटना के संबंध में अधिवक्ता समाज का कहना है कि एक अधिवक्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को निर्धारित स्थान पर बैठने का सम्मानपूर्वक अनुरोध किए जाने पर उन्हें कठोर शब्दों में फटकारा गया तथा पुलिस अधीक्षक से क्षमा मांगने के लिए बाध्य किया गया। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वी.पी. श्रीवास्तव जी के प्रति कथित उपहासपूर्ण व्यवहार से अधिवक्ताओं की गरिमा को गहरी ठेस पहुंची है। जिला बार एसोसिएशन इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्यवाही की मांग करता है।

वहीं, कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वर्गीय गयादीन अहिरवार जी की जघन्य हत्या अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी मांग करता है कि हत्याकांड के दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए, प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी स्पष्ट करता है कि अधिवक्ता समाज के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े इन मुद्दों पर किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके सम्मान की रक्षा शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इन्हीं मांगों को लेकर जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी द्वारा आज विरोध प्रदर्शन कर माननीय जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, तो अधिवक्ता समाज अपने अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा हेतु व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

विज्ञापन

“अधिवक्ता का अपमान नहीं सहेंगे,
अधिवक्ता की हत्या पर मौन नहीं रहेंगे।
सम्मान भी चाहिए, सुरक्षा भी चाहिए —
न्याय चाहिए, हर हाल में चाहिए।”
अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राम कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष द्वितीय अंकुर यादव, कोषाध्यक्ष दौलता कुमारी, मंत्री प्रशासन प्रणय बाजपेई, मंत्री प्रकाशन अमित सिंह सूर्यवंशी, मंत्री पुस्तकालय रूबी सिंह, सतीश जायसवाल, रुद्र प्रताप सिंह वर्मा, पूर्णिमा गुप्ता, नितिन सिंह, सोनू कुमार वर्मा, मुकेश कुमार यादव, अनिता सिंह, नरेश कुमार सिंह, सुरेश गौतम, कौशल किशोर त्रिपाठी, हिसाल बारी किदवई, एम पी सिंह, अनमोल मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

Related Articles

Back to top button