Advertisement
रायबरेली

मोबाइल लूट करने वाले 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायिक बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

रिपोर्ट:-रविंद्र कुमार शुक्ला

जनपद रायबरेली। थाना स्थानीय पर तहरीर देकर बताया गया कि दिनांक 30.05.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम लोधन का पुरवा जा रहा था। गांव के पास शारदा नहर के निकट वादी पेशाब करने के लिए रुका इसी दौरान मोटरसाइकिल (वा0सं0 UP33BP6284) पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके कब्जे से रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा धक्का देकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जगतपुर पर मु0अ0सं0 77/2026 धारा 309 (4) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा टीमें गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।थाना जगतपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जगतपुर बाईपास पुल के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये 02 नफर बाल अपचारी को लूट के मोबाईल फोन के साथ नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए मा० किशोर न्यायिक बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button