
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना मिलएरिया पर मुकदमा अपराध संख्या-496/2025 धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम अभियोग पंजीकृत हुआ था। अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
“श्री रवि कुमार” पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही की गयी तथा आज दिनांक 21.03.2026 को शारदा नहर पुल के पास से थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम रुपामऊ थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है।




