चोरी की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, चोरी के सामान के साथ 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
चोरी की घटना का अनावरण, चोरी के सामान (कीमत करीब 06 लाख रुपये) के साथ 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार।
रायबरेली। थाना डीह पर वादी द्वारा उसके घर में आभूषण व नकदी चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डीह पर मुकदमा संख्या-100/2026 धारा-305/331(4) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
थाना डीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिणी गोसाई स्थित नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित/प्रकाश में आये 02 अभियुक्त 1. अरविन्द गिरि पुत्र काशीप्रसाद निवासी ग्राम दक्षिणी गोसाई मजरे पोठई थाना डीह जनपद रायबरेली 2. शक्ति यादव पुत्र रामदेव निवासी ग्राम हिमाचल का पुरवा थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी व 01 अभियुक्ता पूनम गिरि पत्नी जितेन्द्र गिरि निवासी ग्राम दक्षिणी गोसाई मजरे पोठई थाना डीह जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




