अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
बाराबंकी में एसपी की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ितों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।




