Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

पत्नी की हत्या कर घर में ताला लगाकर फरार हुआ पति, ससुर को फोन कर दी हत्या की सूचना आठ साल की मासूम सिद्धि के सिर से उठा मां का साया, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

बाराबंकी। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के रसूलपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने खुद फोन कर अपने ससुर को पत्नी की हत्या की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, रसूलपुर निवासी सीमा वर्मा का शव घर के अंदर एक कमरे में बंद मिला। आरोप है कि पति संदीप ने पत्नी की हत्या करने के बाद घर में ताला लगा दिया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने फोन करके अपने ससुर को वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलने के करीब सात घंटे बाद मृतका के पिता मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने बंद घर का ताला खुलवाया। घर के अंदर कमरे से सीमा वर्मा का शव बरामद किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, वारदात के बाद से फरार आरोपी संदीप की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी उत्तरी विवेक तिवारी और सीओ सिटी आफताब आलम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों से मामले की जानकारी ली।
इस पूरी घटना में सबसे दर्दनाक पहलू आठ साल की मासूम सिद्धि की जिंदगी से जुड़ा है। मां की मौत और पिता के फरार होने से मासूम के सिर से मां का साया उठ गया है। एक ही परिवार में हुई इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या के पीछे की वजह का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button