Advertisement
जौनपुर

जौनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

सिकरारा पुलिस ने अरुआवा बाजार से महादेव उर्फ शिवम प्रजापति को पकड़ा, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा।

रिपोर्ट:-सौम्य वर्मा 

जौनपुर। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकरारा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण समेत गंभीर आरोपों से जुड़े मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर अरुआवा बाजार से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान महादेव उर्फ शिवम प्रजापति पुत्र प्रेमचंद प्रजापति, निवासी ग्राम नासहीं, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

आरोपी थाना सिकरारा में दर्ज मुकदमा संख्या 381/26 में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2), 127(2), 137(2), 352 और 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना सिकरारा पुलिस टीम ने की। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button