निमंत्रण में जा रही दंपत्ति के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
जनपद रायबरेली।घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 07.11.2025 को थाना सरेनी पर वादिनी द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि वह अपने रिश्तेदार विजय पुत्र रमाकान्त के साथ थाना सरेनी क्षेत्रान्तर्गत देवमई कट्टी में निमंत्रण में जा रही थी कि तभी रास्ते में विजय लघुशंका करने के लिए गये तो वादिनी को अकेला पाकर विपक्षीगण 1. उमेश सिंह उर्फ नान पुत्र शिवप्रसाद 2. श्यामबहादुर उर्फ बबलू पुत्र सुरेन्द्र बहादुर सिंह निवासीगण हरिपुर थाना सरेनी जनपद रायबरेली द्वारा वादिनी के साथ छेड़खानी की गयी तथा विरोध करने पर वादिनी व विजय के साथ मारपीट की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरेनी पर मु0अ0सं0 336/2025 धारा-74/118(1)/115(2)/352/351(3) वीएनएस अभियोग पजीकृत किया गया। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-336/2025 धारा-74/118(1)/115(2)/352/351(3) व बढ़ोत्तरी धारा-64 (1) वीएनएस में नामजद अभियुक्त उमेश सिंह उर्फ नान पुत्र स्व० शिवप्रसाद निवासी ग्राम हरिपुर थाना सरेनी जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्त को शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।




