अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

कब्जे से 500 पेटी अवेध अंग्रेजी शराब (कुल 6,000 बोतल) व 01 दस चक्का ट्रक किया गया बरामद । कुल अनुमानित कीमत 50,00,000/- रुपये अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निदेशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः- जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे दिनांक 17/18.09.2026 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा थाना जसवंतनगर क्षेत्रान्तर्गत गाढा बंदी अभियान के तहत बस अड्डा चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 01 ट्रक आगरा की तरफ से आकर ग्राम डुढहा जाने वाली सडक के पहले सर्विस रोड पर खडा है जिसमें 02 व्यक्ति बैठे है और वह शराब तस्करी करके पंजाब प्रान्त से बिहार की तरफ ले जा रहे है। सूचना पर थाना जसवंतनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो ट्रक चालक द्वारा ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया गया जिस पर जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुये 02 व्यक्तियों (चालक व उसके साथी) को 01 ट्रक (दस चक्का टाटा कम्पनी का) सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ :-पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें से 176 पेटी इम्पीरियल ब्लू, 136 पेटी ROYAL STAG, 188 पेटी ROYAL GREEN अंग्रेजी शराब (for sale in punjab only) बरामद हुयी। जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग ये शराब रविलाला निवासी बहादुरगढ हरियाणा व सामीर निवासी मेवात हरियाणा के साथ मिलकर पंजाब प्रान्त की शराब को तस्करी हेतु बिहार प्रान्त ले जा रहे थे हम लोगों ने कुछ POP (पुट्टी) की बोरियां ट्रक के ऊपर लगा रखी थी ताकि शराब की पेटियां दिखे न। उनके द्वारा बताया गया कि शराब को पंजाब से सस्ते दामों में ले जाकर बिहार प्रान्त में मंहगे दामों पर बेच देते हैं। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 267/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 207 एमवीएक्ट पंजीकृत किया गया।बरामद 01 ट्रक (10) चक्का) को अन्तर्गत धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया




