मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार।

जनपद सम्भल पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए मादक पदार्थ चरस की तस्करी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 576 ग्राम मादक पदार्थ (चरस) (अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.5 लाख रुपए) मय तोलने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल व 03 अदद मोबाइल व 1550/-रुपये बरामद किये गये । जनपद सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) जनपद सम्भल श्री मनोज कुमार रावत के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी महोदय गुन्नौर श्री अंकित मिश्रा के पर्यवेक्षण व श्री संदीप चौधरी थानाध्यक्ष थाना रजपुरा जनपद सम्भल के नेतृत्व में नशे विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए थाना रजपुरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.09.2026 की रात्रि में गवां सम्भल रोड़ पर ग्राम लहरारतू की पुलिया पर दौराने चैकिंग 03 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। शातिर अभियुक्तों 1. तेजवीर पुत्र वीर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौला दौलत सिंह थाना रजपुरा जनपद सम्भल, 2. अजय बाल्मिकी पुत्र किशनलाल उम्र 28 वर्ष ग्राम सिंघौला दौलत सिंह थाना रजपुरा जनपद सम्भल, 3. अजय उर्फ कुंवर पुत्र लीलाधर उम्र 22 वर्ष ग्राम सिंघौला दौलत सिंह थाना रजपुरा जनपद सम्भल के कब्जे से 02 किलो 576 ग्राम चरस नाजायज (अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.5 लाख रुपए) व दो अदद इलेक्ट्रानिक कांटा व 03 अदद मोबाईल फोन व एक अदद मोटरसाईकिल स्पलेण्डर UP14BH9842 व 1550/- रुपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रजपुरा पर मु0अ0सं0 208/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –
1. तेजवीर पुत्र वीर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौला दौलत सिंह थाना रजपुरा जनपद सम्भल ।
2. अजय बाल्मिकी पुत्र किशनलाल उम्र 28 वर्ष ग्राम सिघौला दौलत सिंह थाना रजपुरा जनपद सम्भल ।
3. अजय उर्फ कुंवर पुत्र लीलाधर उम्र 22 वर्ष ग्राम सिंघौला दौलत सिंह थाना रजपुरा जनपद सम्भल ।


