15,000 के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

दिनांक 10.02.2026 को अभियुक्त द्वारा वादी के कोल्ड स्टोरेज का ताला तोडकर लगभग 181 कार्टून मक्खन चोरी कर ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 46/26 धारा 331 (4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विकास पुत्र कपूरचन्द निवासी गौशाला करनावल थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15,000/- रूपये इनाम घोषित किया था। थाना गौण्डा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 46/26 धारा 331 (4)/305 बीएनएस में वांछित 15,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त विकास पुत्र कपूरचन्द निवासी गौशाला करनावल थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा को जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। मुकदमा उपरोक्त से संबंधित एक इनामिया अभियुक्त मोनू पुत्र रघुवीर निवासी जलेसर रोड टेडी बगिया थाना ट्रान्सयमुना जनपद आगरा को दिनांक 10.09.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



