
रिपोर्ट:- रवींद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 07 सितम्बर 2025 को थाना खीरों पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-230/2025 धारा-309(4)/317 (2) बीएनएस के वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. रामलाल उर्फ पुत्ती पुत्र संतलाल निवासी ग्राम एकौना थाना खीरों जनपद रायबरेली 2. बलबीर पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम अतरी मजरे दकनहा थाना खीरों जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जा रहा है।




