
रिपोर्ट :- (शिवा वर्मा संपादक)
फतेहपुर बाराबंकी।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कुर्सी विधानसभा-266 के मंडल बेलहरा क्षेत्र में स्थित ग्राम गुरसेल के माता मंदिर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सेवा, संगठन एवं जनसंपर्क के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए संगठन के सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा और सकारात्मक सहभागिता की भावना को और मजबूत करना रहा।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
ग्राम प्रधान आशीष चंद्र
ग्राम पंचायत अधिकारी (विकासपांडे)
GRS अखिलेश कुमार
सुनील कुमार सेक्टर संयोजक
अरविंद कुमार सेक्टर प्रभारी
(शिवा वर्मा यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ )
(सौम्य वर्मा जनसत्ता एक्सप्रेस)
राम प्रवेश, ओम प्रकाश, आयुष वर्मा, ईशु सैनी, सोनू कश्यप, चाहत राठौर, शिवम राठौर, अनुभव पटेल, अनवित पटेल, ओमकार कश्यप, देशराजसोनी, आनंद राठौर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे है।





