गैंगस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

अवगत कराना है कि थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-123/2026 धारा-2/3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे ।पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशीष निगम के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.09.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र रामऔतार निवासी मोहल्ला जेर मस्जिद खेराटोला थाना जायस जनपद अमेठी को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बन्धा रोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।




