उत्तर प्रदेशरायबरेली
झांसा देकर व कूटरचित तरीके से बैंक खाता खुलवाकार लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- मो० शकील
रायबरेली। थाना डीह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-0074/2025 धारा- 419/420/468/471/506/467/120-बी भा0द0वि व धारा-66 (सी, डी) आईटी एक्ट के वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त दीपक पाण्डेय पुत्र दुर्गा प्रसाद पाण्डेय निवासी रैधरा थाना डीह जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के बैकुण्ठ धाम अंतेष्ठी स्थल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।
जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




