Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबहराइच
Trending

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली / रंगदारी का आरोपी गिरफ्तार।

आरएस2.5 लाख नगद, वसूली की धनराशि से क्रय की गयी 01 मोटरसाइकिल, 01 एसी, 01 टीवी बरामद।

 

रिपोर्ट :-नीरज शर्मा 

बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम को मिली सफलता दिनांक 16.09.2026 को वादी की तहरीरी सूचना कि विपक्षी हिमांशु तायल उर्फ शमी पुत्र सुभाष तायल निवासी फत्तेपुरा, निकट डालमियां धर्मशाला, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच द्वारा वादी की पत्नी का वजन कम करने की बात कहकर उसके आपत्तिजनक फोटो प्राप्त किये गये तथा फोटो वायरल करने एवं वादी के लड़के को जान से मारने की धमकी देकर वादी की पत्नी से कुल आरएस5,20,000/- की धनराशि वसूल की गयी तथा आरएस10,00,000/- अतिरिक्त की मांग की जा रही। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं उसके द्वारा वसूली गयी धनराशि की शीघ्र बरामदगी हेतु थाना स्थानीय पर 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 17.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन, बहराइच के पास से अभियुक्त हिमांशु तायल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आरएस1,00,000/- नगद एवं 02 मोबाइल फोन बरामद किये गये जिसमें उक्त आपत्तिजनक फोटो भी पाई गयी।

अभियुक्त से वादी की पत्नी से वसूली गयी शेष धनराशि के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से आरएस1,50,000/- नगद तथा वसूली गयी धनराशि से क्रय की गयी 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, 01 डैकिन एसी एवं 01 सैमसंग एलईडी टीवी बिल सहित बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय, बहराइच रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button