
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
जनपद रायबरेली।घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 09.11.2025 को वादी इरफान अहमद पुत्र इरशाद अहमद निवासी ग्राम चक दोरारा थाना मीलएरिया ने थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 08/11/2025 को वह अपने साथियो 1. रिंकू सोनकर पुत्र बिन्दा प्रसाद 2. सोनू पुत्र राम बहादुर के साथ अपनी अपनी ऑटो से सवारी लेकर चक दौरारा जा रहे थे कि तभी थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत बहराना मोड़ के पास विपक्षीगण 1. विक्की 2. सरवर 3. फरमान 3. आकाश निवासीगण बहराना थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली और 05-06 लोग अज्ञात ने गाली गलौच करते हुये उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। प्राप्त प्रा०पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-507/2025 धारा-191(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस विपक्षीगण उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। टीमें गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ० यशवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरुण कुमार नौहवार के कुशल पर्यवक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-507/2025 धारा-191(2)/115(2)/352/351(3) व बढ़ोत्तरी धारा-109 (1) बीएनएस व धारा-3 (2)5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. इकबाल पुत्र स्व० इस्लाम निवासी मोहल्ला मस्तान नगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली 2. अरबाज उर्फ खूंटी पुत्र हसमत अली निवासी बहराना थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के डबल फाटक के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




