Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबहराइच
Trending

ऑपरेशन सिवज्र अभियान के अंतर्गत बहराइच पुलिस की साइबर अपराधियों के विरुद्ध बडी कार्यवाही लोन दिलाने का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते।

बैंक खातों का दुरुपयोग कर ऐसे बैंक खातों में साइबर फॉड का पैसा मंगाने वाले 03 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पुलिस श्री राजीव कृष्ण द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन सिवज्र अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर / साइबर क्राइम श्री नारायण दत्त मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खैरीघाट पुलिस एवं स्वाट टीम को साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

थाना हरदी पुलिस को दिनांक 15/16.09.2026 को वादी प्रमुख पुत्र दूजी नि० ग्राम सिसैय्या चूड़ामणि थाना हरदी बहराइच तथा नारायण वर्मा पुत्र परमेश्वर निवासी सिकन्दरपुर थाना हरदी बहराइच द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विपक्षीगण ने लोन कराने के नाम पर कूटरचित ढंग से उसका विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाया तथा उक्त खाते में उनके मोबाइल नंबर लिंक करा दिये। तत्पश्चात् अभियुक्तों ने वादी की पासबुक, एटीएम, चेकबुक, मोबाइल नम्बर अपने कब्जे में रखकर विभिन्न राज्यों के लोगों से साइबर ठगी की। वादी को इसकी जानकारी होने तथा इसका विरोध करने पर विपक्षीगण ने उनके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी तथा डरा-धमकाकर क्रमशः दोनों वादियों से आरएस2,40,000 व आरएस4800 भी उनके बैंक खातों से निकलवा लिए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना हरदी में क्रमशः मु0अ0सं० 319/26 व 320/26 धारा 318(4), 308(5), 352, 351 (3) बीएनएस व 66द आईटी एक्ट बनाम 1. सुफियान पुत्र मो0अय्यूब, 2. समीर अहमद पुत्र जलील अहमद 3. कृष्णा मुरारी प्रसाद पुत्र भगत प्रसाद पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विज्ञापन

प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना खैरीघाट पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम गठित की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त इलेक्ट्रानिक सूत्रों व मुखबिर की सूचना पर मुकदमें के वांछित तीनों अभियुक्तों को राजापुर मोहल्ला, हाईवे किनारे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के कब्जे से कुल 09 मोबाइल फोन, 07 आधार कार्ड, 25 एटीएम कार्ड, 14 चेकबुक, 01 डीएल, 01 पैन कार्ड, 01 पासबुक, 12 विजिटिंग कार्ड, 01 बैग, 01 वैगनार कार तथा आरएस 3,90,000 नगद बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

विज्ञापन 2

पुलिस पूछताछ :-

विज्ञापन 3

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा लोगों को लोन का ऑफर देकर बैंक खाते खुलवाकर पासबुक, चेकबुक व एटीएम आदि अपने पास रखने तथा उन खातों में साइबर ठगी का धन स्थानांतरित कर निकालने की बात बतायी गयी। अभियुक्तों द्वारा प्रमुख पुत्र दूजी के खाते से आरएस 2,40,000 तथा नारायण वर्मा पुत्र परमेश्वर के खाते से आरएस 4,800 डराकर निकलवाने की बात भी स्वीकार की गयी।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button