ब्लैकमेलिंग कर जबरन वसूली व रंगदारी का आरोपी गिरफ्तार।
₹2.5 लाख नगद, वसूली की धनराशि से क्रय की गयी 01 मोटरसाइकिल, 01 एसी, 01 टीवी बरामद।
दिनांक 16.09.2026 को वादी की तहरीरी सूचना कि विपक्षी हिमांशु तायल उर्फ शमी पुत्र सुभाष तायल निवासी फत्तेपुरा, निकट डालमियां धर्मशाला, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच द्वारा वादी की पत्नी का वजन कम करने की बात कहकर उसके आपत्तिजनक फोटो प्राप्त किये गये तथा फोटो वायरल करने एवं वादी के लड़के को जान से मारने की धमकी देकर वादी की पत्नी से कुल ₹5,20,000/- की धनराशि वसूल की गयी तथा ₹10,00,000/- अतिरिक्त की मांग की जा रही। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं उसके द्वारा वसूली गयी धनराशि की शीघ्र बरामदगी हेतु थाना स्थानीय पर 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 17.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन, बहराइच के पास से अभियुक्त हिमांशु तायल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹1,00,000/- नगद एवं 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये जिसमें उक्त आपत्तिजनक फोटो भी पाई गयी। अभियुक्त से वादी की पत्नी से वसूली गयी शेष धनराशि के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से ₹1,50,000/- नगद तथा वसूली गयी धनराशि से क्रय की गयी 01 अदद एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, 01 अदद डैकिन एसी एवं 01 अदद सैमसंग एलईडी टीवी बिल सहित बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय, बहराइच रवाना किया जा रहा है।




