पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अनुरुद्ध कुमार के नेतृत्व में अवैध शस्त्रों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.09.2026 को थाना कुलपहाड़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ अवधेश कुमार मिश्र द्वारा गठित पुलिस टीम के उ0नि0 मलखान सिंह मय हमराह उ0नि0 रमेश कान्त त्रिपाठी, कां० प्रशान्त कुमार, कां० सचिन कुमार एवं कां० सुधाकर द्वारा 01 नफर अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र पन्नालाल राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बगवाहा थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा को ग्राम बगवाहा थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 217/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।




