हत्या का प्रयास करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हत्या का प्रयास करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना ऊंचाहार पर वादिनी सावित्री देवी पत्नी जितेन्द्र कान्त उपाध्याय निवासी ग्राम पट्टी रहस कैथवल कोतवाली ऊंचाहार जनपद रायबरेली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 01.07.2026 को विपक्षीगण 1. अनुज उपाध्याय 2. आलोक उपाध्याय 3. प्रशान्त उपाध्याय द्वारा उसके जेठ महेन्द्र कान्त उपाध्याय व पुत्र सतीश उर्फ सोनू उपाध्याय के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज/मारपीट की गई तथा विपक्षी अनुज उपाध्याय उपरोक्त ने अपनी कार वाहन संख्या-UP33BU3717 से वादिनी के पुत्र सतीश उर्फ सोनू को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारते हुये दोनों पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर मुकदमा संख्या-167/2026 धारा-109 (1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
आज दिनांक 03.07.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र से थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनुज उपाध्याय पुत्र सुरेशचन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम पट्टी रहस कैथवल थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

