रायबरेली
पुलिस ने 30 मिनट में लोकेशन के आधार पर मोबाइल बरामद कर युवक के सुपुर्द किया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आज दिनांक 22 दिसम्बर 2022 को समय लगभग 02:00 बजे मोबाइल धारक शिखर पाण्डेय निवासी जनपद अयोध्या द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गयी कि उनका एण्ड्रायड मोबाइल बस सटैण्ड रायबरेली के आसपास गुम हो गया जो काफी तलाश के पश्चात भी नहीं मिल सका है। इस सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर की पवन मोबाइल के पुलिस कर्मी आरक्ष धीरज गौड़ व होमगार्ड अश्विनी कुमार द्वारा मौके पर पहुँचकर सर्विलांस के माध्यम से 30 मिनट के भीतर मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया तथा मोबाइल सकुशल बरामद कर शिखर पाण्डेय को सुपुर्द किया। पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक की गयी कार्यवाही के लिये शिखर पाण्डेय ने रायबरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया।




