बाराबंकी में ट्रक ने युवक को कुचला, नो एंट्री में चल रहा था ट्रक

रिपोर्ट:-नीरज शर्मा
बाराबंकी शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए लागू नो-एंट्री व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। देवा रोड रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से करीब 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान शुभम सिंह वर्मा, निवासी लखपेड़ाबाग, बाराबंकी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

देवा रोड रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आया युवक जानकारी के मुताबिक, शहर के लखपेड़ाबाग निवासी, सतीश वर्मा की सूतमिल तिराहे के पास सीमेंट की दुकान है। सोमवार की शाम उनका बड़ा बेटा शुभम वर्मा (32 वर्ष) बाइक से दुकान की तरफ जा रहा था। देवा रोड रेलवे ओवरब्रिज पर FCI से सरकारी गेहूं लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक नंबर UP 33 AT 9484 ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शुभम सड़क पर जा गिरा और ट्रक के पहिए के नीचे सिर आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई


