Advertisement
बाराबंकी

राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में समग्र शिक्षा अभियान…।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। 29 दिसंबर राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा जनपद बाराबंकी के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का उपस्कर एवं उपकरण वितरण समारोह श्री सतीश चंद शर्मा माननीय राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे ने मुख्य अतिथि श्री सतीश शर्मा माननीय राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ट अतिथि श्रीमती राजरानी रावत माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत बाराबंकी अंगद कुमार सिंह माननीय सदस्य विधान परिषद शशांक कुशमेश जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी सम्मानित अतिथि श्रीमती एकता सिंह मुख्य विकास अधिकारी मैडम के प्रति स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए एलम्को के सहयोग से बच्चों को उपकरण वितरण समारोह में अतिथियों का स्वागत बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से किया तत्पश्चात मुक बधिर छात्र- छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्री अंगद कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय राज्य मंत्री खाद एवं रसद विभाग नागरिक आपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार श्री सतीश चंद्र शर्मा जी ने भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार से पूर्व इनको विकलांग कहा जाता था किंतु भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकलांग शब्द हटाकर दिव्यांग शब्द दिया जिससे इनको भी अपने मान सम्मान की अनुभूति हो सके बेसिक शिक्षा विभाग में दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्रीमती सुधा जसवाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे विभिन्न विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा एम आर किट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन ,ब्रेसलेट ,सीपी चेयर, ट्राई साइकिल, रो लेटर, बैसाखी ,कैलिपर ,हेयरिंग एंड बैट्री सहित कुल 596 बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण और उपस्कर वितरित किया गया तत्पश्चात जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्रीमती सुधा जयसवाल जी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपस्कर एवं उपकरण के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता प्राप्त होगी ।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री चंद्रेश त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा सेंगर ,सतीश त्रिपाठी, सुशील कुमार कनौजिया, जैनेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद उपाध्याय, संजय राय ,मनीराम, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन डॉक्टर पीयूष श्रीवास्तव जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अरुण कुमार वर्मा मुन्ना भैया अनिल सिंह अशोक कुमार सिंह , नीरज वर्मा, श्री ओम सिंह, सलीम, नीरज मिश्र , राज नारायण समस्त विकासखंड के स्पेशल एजुकेटर ए आर पी सहित हजारों की संख्या में अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button