हापुड़ में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, कार के नीचे फंसी बाइक; CCTV वीडियो वायरल।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
हापुड़। सड़कों पर बेलगाम रफ्तार एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के अगले हिस्से के नीचे फंस गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, नगर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक कार के अगले हिस्से के नीचे जा फंसी। हादसे का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है। साथ ही कार चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।




