Advertisement
सीतापुर

सीतापुर में SBI बैंक शाखा शिफ्ट करने पर संग्राम, विरोध में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, 10 हजार से अधिक लोगों पर पड़ेगा असर।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

सीतापुर। बिसवां खुर्द में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा और एटीएम को तंबौर स्थानांतरित किए जाने के फैसले के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। बैंक शाखा के स्थानांतरण का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक बैंक शिफ्ट करने का फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि बिसवां खुर्द से बैंक शाखा हटने के बाद क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे 10 हजार से अधिक लोगों को सीधे तौर पर परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और पेंशनधारकों को होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक उनके लिए केवल लेनदेन का माध्यम नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों का महत्वपूर्ण केंद्र है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर पहले भी बैंक अधिकारियों और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शाखा स्थानांतरण का फैसला वापस लेने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर अब अनिश्चितकालीन अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

विज्ञापन 2

फिलहाल ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि बैंक शाखा को बिसवां खुर्द में ही संचालित रखा जाए। मांग पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि ग्रामीणों के विरोध के बाद बैंक प्रबंधन और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button