बाराबंकी में एसपी का जनता की समस्याओं पर सीधा एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
जनता की शिकायतों पर सीधा एक्शन, फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए बाराबंकी पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। आमजन की समस्याओं के समाधान और पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एसपी ने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना और जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है।




