Advertisement
बाराबंकी

थाना रामनगर पुलिस टीम ने 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

भारी मात्रा में सोने / चांदी के जेवरात बरामद।

रिपोर्ट:- शमीम

जनपद बाराबंकी थाना रामनगर पुलिस ने आज दिनांक 11.09.2022 को 04 शातिर चोर..

1- राम कुमार उर्फ बाबा पुत्र रज्जू निवासी हाल पता बेहड़ा खेमकरन थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी , मूल पता- ग्राम सन्डौर थाना रामपुर कला , जनपद सीतापुर।

2- सुनील कुमार पुत्र स्व ० केशवराम निवासी हाल पता बेहड़ा खेमकरन थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी , मूल पता चतुराबेहड़ थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर।

3- मनीष कुमार पुत्र राम नरेश रावत निवासी बेहड़ा खेमकरन थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।4- कुलदीप यादव पुत्र राम सरन निवासी जयरामपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किये गये सोने / चांदी के जेवरात , एक अदद फूल का बटुआ , करीब तीस लीटर मैंथा आयल , 95 हजार 300 रूपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक अल्टो कार नम्बर- UP32HB0518 बरामद किया। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारें जानकारी की जा रही है । अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है जो जनपद बाराबंकी , सीतापुर व आस पास के जनपदों के अलग – अलग क्षेत्रों में रात के समय घरों में सेंध काटकर , दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर घर में रखे आलमारी , बक्सों से ताला तोड़कर जेवरात , नगदी , बर्तन , मेंथा आयल आदि अन्य सामानों की चोरी करते हैं । इसके उपरांत चोरी किये गये सामान व नकदी को आपस में बराबर बराबर बाँट लेते है इन जेवरातों को बेचकर अपना तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं । हम लोग अल्टो कार को चोरी की घटनाएं कारित करने में प्रयोग करते हैं । अभियुक्तगणों द्वारा जनपद बाराबंकी के थाना रामनगर , मसौली , सफदरगंज , सतरिख , बड्डूपुर , घुंघटेर , फतेहपुर व मोहम्मदपुर खाला में कई चोरी की घटनाएं कारित की गई थी ।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button