
रिपोर्ट:-नीरज शर्मा।
हरदोई। थाना कोतवाली शहर पर दिनांक 17.07.2026 को वादी पंकज अग्रवाल पुत्र स्व० ओमप्रकाश निवासी रेलवेगंज द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि वादी की घर में ही परचून थोक की दुकान है। जहां दिनांक 16/17.07.2026 की रात्रि में वादी की दुकान पर काम करने वाले अभियुक्त 1. कुलदीप पुत्र मनोज प्रजापति निवासी प्रोखरी थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई 2. दिवयांशू पुत्र जानकी निवासी मंगलीपुरवा थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई 3. शोभित पुत्र बुद्धा निवासी ग्राम पेडा थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई द्वारा वादी के घर से नगदी चोरी कर ली गयी। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा संख्या 513/26 धारा 306 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उक्त अभियोग में धारा 331 (4)/317(2)/61 बीएनएस की वृद्धि की गई।
कार्यवाही :- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आई 03 अभियुक्ता :-
1 . लक्ष्मी देवी पत्नी अंकित तिवारी, निवासी ग्राम सहवादपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई।
2 . बीना शुक्ला पत्नी रामवली शुक्ला निवासी ग्राम बेल्हा थाना टड़ियावां जनपद हरदोई।
3 . प्रियांशु शुक्ला पत्नी अजय शुक्ला निवासी ग्राम धन्नुपुरवा थाना कोतवाली शहर जनपद हरदोई को चोरी के 1,70,000 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।
नोट:- थाना कोतवाली शहर व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम द्वारा उपरोक्त चोरी की घटना से संबंधित दिनांक 25.07.2026 को 14 अभियुक्तों से 1,28,99,310 रुपये नगदी व दिनांक 11.08.2026 को 03 अभियुक्तों से 6,62,300 रुपये नगदी बरामद कर कुल चोरी किए गए 1,49,33,110 रुपये बरामद किए गए है। इसके अतिरिक्त 2,50,000 रुपये खाते में फ्रीज कराए गए तथा चोरी के रुपयों से अर्जित एक प्लसर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।




