Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

यातायात माह नवम्बर-2026″ के दृष्टिगत दोपहिया वाहन चालकों को ISI मानक हेलमेट धारण कर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया

रिपोर्ट -समित अवस्थी
बाराबंकी/सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और वाहन चालकों की जीवन रक्षा के उद्देश्य से आज दिनांक 02.11.2026 को बाराबंकी पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को ISI (भारतीय मानक संस्थान) प्रमाणित हेलमेट का प्रयोग करने तथा मोटरसाइकिल या स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाने के कानूनी व सुरक्षात्मक महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

केवल ISI मानक हेलमेट ही है जीवनरक्षक:
सस्ते और गैर-प्रमाणित (लोकल) हेलमेट दुर्घटना के वक्त मामूली झटके से ही टूट जाते हैं। चालकों से अपील की गयी कि वे केवल ISI मार्क वाला हेलमेट ही खरीदें और पहनें। यह हेलमेट सिर को चारों तरफ से सुरक्षा कवच देता है और गंभीर आघात से रक्षा करता है।

पीछे बैठी सवारी (पिलियन राइडर) की जान भी है कीमती:

मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना कानूनी रूप से अनिवार्य है। इसलिए चालक के साथ-साथ पीछे बैठे साथी को भी ISI हेलमेट पहनने के लिए जागरुक किया गया। चिन-स्ट्रैप (पट्टी) का सही उपयोग: हेलमेट को उसकी चिन-स्ट्रैप (लॉक पट्टी) से सही से बांधने हेतु जागरुक किया गया।
बाराबंकी पुलिस आम जनता से अपील करता है कि “हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की खुशियों के लिए पहनें। दुर्घटना से देर भली, सुरक्षित सफर ही समझदारी है।

विज्ञापन

advertisement

Related Articles

Back to top button