नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला।
घटना का संक्षिप्त विवरणः
रायबरेली। दिनांक 18.08.2025 को वादी ने थाना नसीराबाद पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 17.08.2025 को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही महेश पुत्र दयाशंकर बहला फुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या-154/2025 धारा-87/137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।
विवेचना के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्त दिनांक 01 सितम्बर 2025 को थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-0042/2025 धारा-87/137(2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को बरामद किया गया तथा अभियुक्त महेश पुत्र दयाशंकर निवास हरिराम पुर टिर्रा मजरे कुंवरमऊ थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




