पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना बछरावां पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ठकुराइन खेड़ा स्थित पानी की टंकी परिसर में एक व्यक्ति का शव चारपाई पर पड़ा है। प्राप्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा मय बछरावां पुलिस व फॉरेंसिक टीम फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। जांच के क्रम में मृतक की पहचान बिंदा प्रसाद पुत्र राजाराम निवासी ठकुराइन खेड़ा मजरे रामपुर सुधौली थाना बछरावां जनपद रायबरेली (उम्र करीब 45-50 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक पानी की टंकी परिसर में गार्ड का कार्य करता था तथा उसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक की पत्नी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बछरावां पर मुकदमा संख्या 220/2026 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण प्रयास किए जा रहे थे।
थाना बछरावां पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से आज दिनांक 18.06.2026 को मुकदमा संख्या 220/2026 धारा 103(1) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त राजकिशोर पुत्र वासुदेव निवासी बाबूखेड़ा मजरे बरौरा थाना मौरावां जनपद उन्नावं को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




