मंदिर से चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार।

मंदिर से चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना शिवगढ़ पर रामसजीवन निवासी ग्राम ओसाह द्वारा लिखित तहरीर देकर बताया गया कि वह अपने ग्राम सभा में स्थित मंशापुरी बाबा मंदिर में पुजारी हैं। दिनांक 16.06.2026 की रात्रि को निमन्त्रण में गये थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से 3-4 छोटी छोटी घंटी व स्पीकर का भोपू चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिवगढ़ पर मुकदमा संख्या-139/2026 धारा 305 बीएनएस अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया अग्रिम जांच/विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 18.06.2026 को थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के रामपुर टिकरा के पास नहर पुलिया से अभियुक्त रामगोपाल लोध उर्फ लौहर पुत्र रामधनी निवासी ग्राम पण्डित पुरवा मजरे ओसाह थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को चोरी के सामान के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या-139/2026 धारा 305 बीएनएस में धारा-317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




