
दरियाबाद बाराबंकी।जमियातुल उल्माहिंद क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज दिनांक 10-12-2020 को मोहल्ला छीपी के निकट स्थित मुगल बाग में किया गया जिसका शुभारंभ दरियाबाद ईदगाह के इमाम मौलाना फैजान साहब, समाजसेवी हिलाल क़िदवई साहब, वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसपी सिंह साहब, शकील खां साहब के हाथों फीता काटकर किया गया इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन छीपी मोहल्ला की युवा टीम के मुख्य सदस्य खालिद खां , मो.सूफियान (गब्बर), मलिक, शायान शेख, दाऊद इब्राहिम, अज्जू कोटेदार, खुर्रम, इज़हार शेख द्वारा किया गया।




