Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

बलिदान दिवस पर वीरांगना लक्ष्मीबाई को किया गया याद।

मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी, किसी भी कीमत पर झाँसी की संप्रभुता पर आँच नहीं आने दूँगी, मैं अपनी झाँसी की रक्षा स्वयं करूँगी।

 

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा 

मैं किसी भी कीमत पर झाँसी की सम्प्रभुता पर आँच नहीं आने दूँगी। मैं अपनी झाँसी की रक्षा स्वयं करूँगी। 

बाराबंकी। यह डायलॉग हैं नाटक, वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के। जो कि तैयार किया जा रहा बहार सुगम संगीत प्रभाग अकेडमी पीरबटावन की नाट्य कार्यशाला में। यह नाट्य कार्यशाला संगीत नाटक अकेडमी लखनऊ की तरफ से चंद्रभाष सिंह के निर्देशन में 13 जून से चल रही है।

संयोग है कि कार्यशाला के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। संबोधन देते हुए नाटक निर्देशक चंद्रभास सिंह ने कहा कि दूल्हाजू और मीर ने धोखा नहीं दिया होता तो 1857 की जंगे आजादी की तस्वीर दूसरी होती तथा रानी का बलिदान नहीं होता। हम जब भी हारे हैं भेदियों का कारण हारे हैं।

विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में प्रदीप सारंग ने कहा कि झाँसी रानी को याद करते हुए उनके महिला जागरूकता और सशक्तिकरण सम्बन्धी किये गए कर्मों की चर्चा जरूरी है। महिलाओं की सैन्य टुकड़ी के गठन और प्रशिक्षण इनके विशेष रहे हैं।

विज्ञापन 2

इस अवसर पर शायर एवं अभिनेता आदर्श गुलसिया ने कहा कि झाँसी रानी की वीरता एक मिसाल है। बचपन से ही बिना भेदभाव तीर तलवार घुड़सवारी इत्यादि के अवसर पाने के कारण छबीली राजगद्दी संभालने के योग्य बन सकी।

विज्ञापन 3

आगामी 28 जून को होने जा रहे मंचन में चमकेगा बाराबंकी का रंगकर्म। रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में दिखेंगी मलक बुशरा तो झलकारी बाई के किरदार में रंग बिखेरेंगी श्रेया श्रीवास्तव। जहाँ मनु के किरदार में प्राख्या श्रीवास्तव अभिनय करेंगी तो वहीं राव के किरदार में शौर्य मिश्रा दिखाएंगे हुनर। मुरादखान के किरदार में मो अयान, मोरोपंत के किरदार में रजत बहादुर वर्मा, श्रीमंत के किरदार में आदर्श गुलसिया, तात्या दीक्षित के किरदार में प्रदीप सारंग, सैनिक के किरदार में युग शर्मा, आर्या के किरदार में शुभांगी वर्मा का अभिनय नाटक को ऊंचाईयों तक पहुँचा रहा है। इसके अतिरिक्त विनोद कुमार चौधरी, साद, अंशिका रस्तोगी, प्राची रस्तोगी, श्रेया श्रीवास्तव, मोहम्मद अयान भी किरदार निभा

विज्ञापन 4

रहे हैं।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button