प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन अम्बेडकर स्टेडियम में 03 जनवरी को
रिपोर्ट -समित अवस्थी
अमेठी- जिला खेल कार्यालय अमेठी के उपक्रीड़ाधिकारी मो0 मोसर्रफ खॉ ने बताया कि वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला/मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स की तिथियॉ निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 03 जनवरी 2026 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 05 जनवरी 2026 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 09 से 11 जनवरी 2026 तक आजमगढ़ व प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 03 जनवरी 2026 एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 05 जनवरी 2026 तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी 2026 तक बलिया में आयोजित किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे जनपद के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित कराया जायेगा, जिसमें उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ियों को अपने स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा प्रमाणित जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं वर्ष-2006 से 2008 में जन्मे पहलवान (18-20 वर्ष) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र है, जबकि 2009 में जन्मे पहलवान (17 वर्ष) चिकित्सा या माता-पिता के प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकेंगे व भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को आयु सत्यापन के लिए उनके पास आधार कार्ड/पासपोर्ट/जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि उक्त कुश्ती प्रतियोगिता में बालिका हेतु क्रमशः 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76 एवं बालक फ्री-स्टाइल हेतु 57, 61, 65, 70 ,74, 79, 86, 92, 97, 125 तथा बालक ग्रीको रोमन हेतु 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 कि0ग्रा0 निर्धारित भार वर्ग के पहलवान भाग ले सकेंगे।




