अटल आवासीय विद्यालय अयोध्या में प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक करें ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक
रिपोर्ट -समित अवस्थी
अमेठी- सहायक श्रमायुक्त छत्रसाल बरनवाल ने बताया कि जनपद में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोनाकाल में निराश्रित (राज्याश्रित) हुए बच्चों एवं मुख्यमंत्र बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत पात्र बच्चों हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-6 में कुल 160 (80 बालक एवं 80 बालिकाएं) व कक्षा-9 में कुल 61 (31 बालक एवं 30 बालिकाएं) उपलब्ध सीटों पर अटल आवासीय विद्यालय, अयोध्या में प्रवेश हेतु ऑफलाइन/ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र 01 जनवरी 2026 से कार्यालय सहायक श्रमायुक्त/जिला प्रोबेशन/बेसिक शिक्षा अधिकारी/खण्ड शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों एवं अटल आवासीय विद्यालय अयोध्या से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है व पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र समस्त वांछित अभिलेखों सहित 31 जनवरी 2026 को सायं 5 बजे तक उपरोक्तानुसार निर्धारित स्थानों में जमा कराये जा सकते है, परन्तु अनाथ बच्चों के आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पात्रता की शर्तो के तहत कक्षा-6 हेतु प्रवेश अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 के बाद तथा कक्षा-9 हेतु अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2011 से पहले और 31 जुलाई 2013 के बाद न हो एवं शैक्षणिक योग्यता के तहत कक्षा-6 हेतु अभ्यर्थी 2025-26 में कक्षा-5 में अध्ययनरत अथवा कक्षा-5 उत्तीर्ण हो तथा कक्षा-9 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी 2025-26 में कक्षा-9 में अध्ययनरत अथवा कक्षा-9 उत्तीर्ण होना चाहिए। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि इच्छुक द्वारा आवेदन के समय निर्माण श्रमिक पंजीयन कार्ड, अभ्यर्थी के जन्म प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी का जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित कक्षा-5 व कक्षा-9 की अंकतालिका उत्तीर्ण होने की दशा में आवश्यक अभिलेख संलग्न करना होगा तथा अधिक जानकारी के लिए जनपद के कार्यालय सहायक श्रमायुक्त अमेठी ब्लॉक परिसर गौरीगंज अथवा कार्यालय दूरभाष नम्बर 05368-299126, मो0नं0-9936043755, 8739077679, 8299028995, 7985130661, 7408541551, 7565847970 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



