
रिपोर्ट :-रविंद्र कुमार शक्ला
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:-
रायबरेली।घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 19.08.2025 को वादिनी श्रीमती गुड्डी ने थाना स्थानीय पर प्रा०पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को भोला अपने साथी राकेश के साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-159/2025 धारा-87/137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 09 सितम्बर 2025 को थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या-159/2025 धारा- 87/137(2)/64(2) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अपहृता को बरामद कर तथा वांछित अभियुक्त भोला पुत्र गुदून निवासी नरवल राहाटीकर थाना उदापुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




